भिलाई में गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए जरुरी सूचना, निगम ने जारी की दिशा निर्देश : जानिए किन तालाबो में विसर्जन प्रतिबंधित और कहाँ किया जायेगा विसर्जन...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :भिलाई में गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए नगर निगम ने महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए हैं। नगर निगम भिलाई ने सुनिश्चित किया है कि विसर्जन केवल चिन्हित तालाबों में ही किया जाए ताकि जल प्रदूषण और जलीय जीव-जन्तुओं को नुकसान से बचा जा सके।

अस्थाई विसर्जन पॉन्ड के स्थान

जोन-01:

- वार्ड 01: खम्हरिया आमाबंध तालाब, शीतला तालाब

- वार्ड 07: राधिका नगर आमा तालाब

- वार्ड 11: फरीद नगर लिम्हा तालाब

- वार्ड 13: आर्यनगर शीतला तालाब

जोन-02:

- वार्ड 16: शीतला तालाब सुपेला

- वार्ड 22: कुरूद नकटा तालाब

- वार्ड 26: रामनगर मुक्तिधाम तालाब

जोन-03:

- केम्प 02 तालाब

जोन-04:

- वार्ड 40: छावनी दर्री तालाब

जोन-05

- वार्ड 65: सेक्टर 07 शिवधाम तालाब

- वार्ड 70: हुड़को तालाब

 पूर्ण प्रतिबंध वाले तालाब

इन तालाबों में मूर्ति विसर्जन पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा:

- वार्ड 02: स्मृति नगर तालाब थाना के सामने

- वार्ड 04: नेहरू नगर भेलवा तालाब

- वार्ड 06: संजय नगर तालाब

- वार्ड 13: साकेत नगर भेलवा तालाब, हरी तालाब, बंधन तालाब

- वार्ड 25: सूर्यकुण्ड हाउसिंग बोर्ड, सेक्टर 02 तालाब

- वार्ड 50: बाबा बालकनाथ मंदिर

- वार्ड 41: छावनी लक्ष्मण नगर तालाब

- वार्ड 13: बापू सरोवर

सुरक्षा और सावधानियाँ

नगर निगम भिलाई के महापौर नीरज पाल और आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि निर्धारित तालाबों और अस्थाई विसर्जन कुण्डों में ही विसर्जन करें। यह निर्देश जल प्रदूषण को कम करने और जलीय जीवन की रक्षा के लिए हैं। विसर्जन के दौरान सुरक्षा के दृष्टिगत वार्ड सुपरवाइजरों की ड्यूटी लगाई गई है, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके।

इस दिशा-निर्देश का पालन करते हुए सभी श्रद्धालुओं से अनुरोध है कि वे नगर निगम द्वारा निर्धारित स्थानों पर ही विसर्जन करें और जल स्रोतों की रक्षा में सहयोग दें।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/Gpd7UXjFxWk6mOz58tH1KS