दुर्ग : गर्लफ्रेंड के साथ सुनसान रास्ते पर स्कूटी से घूमने निकला था युवक तभी चार बदमाशों ने उन पर हमला कर स्कूटी लूटी और हो गए फरार..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग , रविवार की रात को छत्तीसगढ़ के दुर्ग अंजोरा इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी। एक युवक अपनी गर्लफ्रेंड के साथ सुनसान रास्ते पर स्कूटी से घूमने निकला था, जहां चार बदमाशों ने उन पर हमला कर उनकी स्कूटी लूट ली।

घटना उस समय हुई जब शीतला पारा रमसड़ा का रहने वाला 22 वर्षीय युवक अपनी गर्लफ्रेंड के साथ खपरी से रसमड़ा नदी रोड वाले सुनसान इलाके से लौट रहा था। दोनों रात के लगभग 9 बजे थे, जब एक बाइक पर सवार चार बदमाशों ने उन्हें देखा। बदमाशों ने चलते-चलते नितिन पर डंडे से वार किया, जिससे वह और उसकी गर्लफ्रेंड स्कूटी से गिर पड़े। 

गिरते ही बदमाशों ने बिना समय गवांए दोनों पर हमला किया और उनकी स्कूटी लूट ली। दोनों को चौराहे पर छोड़कर चारों बदमाश बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। पीड़ित नितिन ने तत्काल डायल 112 पर कॉल किया और घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए कुछ संदेहियों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है। अंजोरा पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ लूट की धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। सुनसान इलाकों में रात के समय आरोपियों हौसले इतने बुलंद हो जाते है की वो किसी भी अपराध को करने में डरते नहीं है 

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/Gpd7UXjFxWk6mOz58tH1KS