दुर्ग ब्रेकिंग : गृहमंत्री विजय शर्मा का केंद्रीय जेल का औचक निरीक्षण, उपमुख्यमंत्री ने परखी सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्थाएं...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग, आज सुबह दुर्ग की केंद्रीय जेल में एक विशेष हलचल देखी गई, जब छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा का दौरा हुआ। उनके साथ दुर्ग शहर के विधायक गजेंद्र यादव, जिला कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी, पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

जेल परिसर में पहुंचने के साथ ही उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बिना किसी औपचारिकता के सीधे अंदर प्रवेश किया और जेल की व्यवस्था का अवलोकन शुरू किया। यह दौरा सुरक्षा व्यवस्थाओं और जेल प्रशासन की कार्यशैली का जायजा लेने के उद्देश्य से किया गया। 

दुर्ग शहर के लिए यह दौरा अत्यधिक महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि जेल प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर यह एक बड़ा कदम है। जेल में हुई यह प्रशासनिक हलचल कई मायनों में राज्य की सुरक्षा व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास माना जा रहा है।

इस अवसर पर, जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों की सक्रियता भी देखने लायक थी। माना जा रहा है कि इस दौरे का उद्देश्य जेल में चल रही व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच करना और किसी भी संभावित कमी को दूर करने के उपायों पर विचार करना है।उपमुख्यमंत्री के इस दौरे से यह संदेश भी मिलता है कि राज्य सरकार जेलों की सुरक्षा और प्रशासनिक सुधारों को लेकर कितनी गंभीर है।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/Gpd7UXjFxWk6mOz58tH1KS