भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : (छग) रायपुर, मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने रायपुर सेंट्रल जेल में बंद भिलाई विधायक देवेंद्र यादव से मुलाकात की, जो बलौदाबाजार हिंसा मामले में लगभग एक महीने से जेल में बंद हैं। जीतू पटवारी के साथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज और अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे।
इस मौके पर जीतू पटवारी ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में तानाशाही और बदले की राजनीति चल रही है, जिसका सीधा उदाहरण देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी है। उन्होंने कहा कि 2023 में जिस विश्वास के साथ छत्तीसगढ़ की जनता ने भाजपा को चुना था, वह पूरी तरह से टूट गया है। मोदी की गारंटी पर कोई काम नहीं हो रहा है, और सरकार सिर्फ सत्ता के दुरुपयोग में लगी हुई है।
पटवारी ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी राहुल गांधी की छवि को खराब करने के लिए सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर रही है, जबकि मध्यप्रदेश में 500 थानों में शिकायतें दर्ज होने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो रही। उन्होंने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस से नहीं, बल्कि भाजपा को खुद से खतरा है। भाजपा के भीतर इतनी गुटबाजी है कि वे खुद ही अपनी पार्टी को कमजोर कर रहे हैं।
इस मुलाकात ने प्रदेश की राजनीति में हलचल मचा दी है, और कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर तानाशाही और लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाया है।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/Gpd7UXjFxWk6mOz58tH1KS

