भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई स्मृति नगर चौकी क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसमें 17 माह की बच्ची की मासूम आवाज सुनकर पति कमरे में पहुंचा, लेकिन तब तक उसकी पत्नी ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी थी। यह हृदयविदारक घटना कल की है, जब मृतिका रोशनी मिश्रा ने व्हाट्सएप स्टेटस पर एक सुसाइडल नोट साझा कर आत्महत्या कर ली।
रोशनी मिश्रा, जो कृष्ण ग्रीन सिटी में अपने पति प्रशांत मिश्रा के साथ रहती थी, ने यह कठोर कदम उठाने से पहले अपनी भावनाओं को व्हाट्सएप पर जाहिर किया। उसने अपने सुसाइड नोट में साफ लिखा कि वह अपनी मर्जी से यह कदम उठा रही है और इसके लिए परिवार को दोषी नहीं ठहराया जाना चाहिए।
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि देर रात पति प्रशांत गणेश उत्सव के कार्यक्रम में गया हुआ था और देर से घर लौटा। इस देरी को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। बहस के बाद रोशनी अपनी 17 माह की बेटी को लेकर घर की पहली मंजिल के कमरे में चली गई। थोड़ी देर बाद बच्ची "मम्मी, मम्मी" चिल्लाने लगी। बच्ची की आवाज सुनते ही प्रशांत भागते हुए कमरे में पहुंचा और वहां का दृश्य देखकर हैरान रह गया—उसकी पत्नी फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी।
स्मृति नगर पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम किया और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, आत्महत्या के पीछे कोई घरेलू या पारिवारिक दबाव नहीं बताया गया है, क्योंकि महिला ने सुसाइडल नोट में साफ लिखा है कि यह उसका खुद का निर्णय था।इस दुखद घटना ने पूरे परिवार में शोक की लहर दौड़ा दी है। इस घटना में उस अबोध 17 माह की बच्ची ने माँ की छाया को खो दिया |पुलिस द्वारा घटना की विस्तृत जांच की जा रही है और परिवार को उचित मदद देने के प्रयास किए जा रहे हैं।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/Gpd7UXjFxWk6mOz58tH1KS

