भिलाई नगर निगम की सख्त कार्रवाई, सड़कों पर अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोज़र...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई नगर निगम ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अपनी मुहिम को तेज कर दिया है। हाल ही में मदर टेरेसा नगर में जोन कार्यालय के समीप स्थित एक बड़े हुंडई शोरूम पर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई। शोरूम ने आबंटित क्षेत्र के बाहर निकलकर रोड के हिस्से पर गाड़ियों की पार्किंग और एक लंबा पाथवे बना लिया था, जिससे आवागमन में बाधा उत्पन्न हो रही थी। जोन के राजस्व अधिकारी अनिल मेश्राम और उनकी टीम ने मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण को हटाने का निर्देश दिया और पाथवे को तुड़वा दिया। साथ ही शोरूम मालिक को चेतावनी दी गई कि भविष्य में इस प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

शासन की सड़क को अतिक्रमण से मुक्त रखने के इस अभियान में एक और बड़ा कदम उठाया गया। अरिहंत स्टील द्वारा रोड पर लगाए गए 20 फीट से अधिक बड़े विज्ञापन बोर्ड को भी हटाया गया। यह देखा गया है कि कई संस्थान अपने शोरूम या दुकान की पूरी जमीन का उपयोग करने के बाद शासकीय सड़कों पर अवैध कब्जा कर लेते हैं और वहां पार्किंग स्थल बना देते हैं, जिससे यातायात प्रभावित होता है और दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है। इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव ने अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायतें दी हैं।

इसी कड़ी में बैकुण्ठधाम में भी अवैध निर्माण को रोका गया। इस कार्यवाही के दौरान नगर निगम की तोड़फोड़ टीम के प्रमुख हरिओम गुप्ता और उनकी टीम के सदस्य दिनेश बेलचंदन, कन्हैया यादव, मंगल जांगड़े, राजेन सिंह, विष्णु सोनी, गौरकरण कुर्रे, खेमराज आदि भी मौजूद रहे। 

नगर निगम भिलाई का यह अभियान यह सुनिश्चित करने की दिशा में एक अहम कदम है कि सार्वजनिक सड़कों और स्थानों का दुरुपयोग न हो, जिससे सभी नागरिक सुरक्षित और सुविधाजनक रूप से यातायात कर सकें।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/Gpd7UXjFxWk6mOz58tH1KS