भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के भिलाई में महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों में लगातार वृद्धि के विरोध में एक दिवसीय मौन धरना प्रदर्शन का आयोजन किया जा रहा है। यह महत्वपूर्ण आयोजन 3 सितंबर 2024 को चंदूलाल चंद्राकर चौक, सुपेला, भिलाई में किया जा रहा है|मुकेश चन्द्राकर अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी, भिलाई के नेतृत्व में इस धरना प्रदर्शन को गया |
इस प्रदर्शन का उद्देश्य समाज में महिलाओं की सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना और प्रशासन को कड़े कदम उठाने के लिए प्रेरित करना है। इस मौन धरने में समाज के सभी वर्गों से जुड़े लोग, खासकर वरिष्ठ नागरिक, विधायक, पूर्व विधायक, महापौर, सभापति, जिला और जनपद अध्यक्ष एवं सदस्य
सभी ब्लॉक अध्यक्ष, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस के प्रतिनिधि, पार्षदगण, पूर्व एल्डरमैन, छाया पार्षदगण, कांग्रेस सेवादल, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, किसान कांग्रेस, राजीव युवा मितान क्लब, एन एस यू आई, बूथ अध्यक्ष, जोन अध्यक्ष, सेक्टर प्रभारी और अन्य सभी मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी ने भाग लिया| सभी कांग्रेस जनों और आम नागरिकों से अपील है कि वे इस धरना प्रदर्शन में शामिल होकर महिलाओं की सुरक्षा और अधिकारों के लिए अपनी आवाज बुलंद करें।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/Gpd7UXjFxWk6mOz58tH1KS

