सहकर्मी की क्रूरता: कुकर्म के प्रयास का विरोध करने पर युवक के प्राइवेट पार्ट में कंप्रेसर से भरी हवा, फटीं आंतें, अस्पताल में युवक की हालत नाजुक....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दिल्ली नोएडा के कासना थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक मोटर गैराज में काम करने वाले युवक के साथ कुकर्म की कोशिश और उसके विरोध पर अत्यंत क्रूरता से हमला किया गया। युवक के सहकर्मी ने न सिर्फ कुकर्म का प्रयास किया, बल्कि जब पीड़ित ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसके प्राइवेट पार्ट में कंप्रेसर के जरिए हवा भर दी, जिससे उसकी आंतें फट गईं। युवक की स्थिति बेहद गंभीर है और वह अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है।

भाई ने दर्ज कराई एफआईआर

कासना थाना प्रभारी विनोद कुमार ने जानकारी दी कि पीड़ित युवक के भाई ने घटना की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। शिकायत के अनुसार, आरोपी रोहित वर्मा ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर युवक के साथ कुकर्म का प्रयास किया, और जब पीड़ित ने इसका विरोध किया तो उसके गुप्तांग में कंप्रेसर से हवा भर दी। इस हिंसक हमले के कारण युवक बेहोश हो गया और उसकी आंतें फट गईं। उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।

पुलिस की प्रतिक्रिया

थाना प्रभारी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और पीड़ित को न्याय दिलाया जाएगा।इस अमानवीय कृत्य ने इलाके में सनसनी फैला दी है और पुलिस जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने के प्रयास में जुटी है।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/Gpd7UXjFxWk6mOz58tH1KS