भिलाई में घरेलू हिंसा का चौंकाने वाला मामला: पत्नी ने पति पर ताले से किया जानलेवा हमला, जान से मारने की धमकी देते हुए पति का फोड़ा सिर...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई में घरेलू हिंसा का गंभीर मामला सामने आया है, जहाँ पत्नी द्वारा पति के साथ जानलेवा मारपीट की घटना घटी है। यह घटना दुर्ग जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र की है। आरोपी पत्नी, भानुप्रिया तिवारी, के खिलाफ पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिकायतकर्ता प्रेम प्रकाश मिश्रा (38 वर्ष) भिलाई -3 शान्ति नगर निवासी ने पुलिस को बताया कि जब वह अपने बच्चों के साथ माता-पिता से मिलने जा रहे थे, तब उनकी पत्नी ने उन्हें रोक लिया। इसी दौरान भानुप्रिया ने पति को जान से मारने की धमकी दी। जब प्रेम प्रकाश ने इसका विरोध किया, तो पत्नी ने अचानक घर में पड़े ताले से हमला करना शुरू कर दिया। 

उसके बाद, भानुप्रिया ने ताले से प्रेम प्रकाश के सिर पर वार किया, जिससे उनके सिर से खून बहने लगा।प्रेम प्रकाश का आरोप है कि भानुप्रिया उनके साथ अक्सर विवाद करती रहती है और उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करती है। उन्होंने यह भी बताया कि भानुप्रिया अपने भाइयों का डर दिखाकर उन्हें धमकाती रहती है।

प्रेम प्रकाश के अनुसार, भानुप्रिया के भाई अपराधी प्रवृत्ति के हैं और उनके खिलाफ पुरानी भिलाई थाना में आपराधिक मामले दर्ज हैं। इन्हीं कारणों से भानुप्रिया अक्सर पति पर हिंसक हमले करती रही है।पुलिस ने आरोपी पत्नी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 296, 351(2), और 115(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/Gpd7UXjFxWk6mOz58tH1KS