भिलाई के सुनसान रास्तों पर लूटपाट: शख्स के साथ लूटपाट करने वाले तीन आरोपी नागपुर से गिरफ्तार, एक फरार....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई: खुर्सीपार इलाके के सुनसान रास्तों पर लूटपाट करने वाले तीन युवकों को पुलिस ने नागपुर से गिरफ्तार किया है, जबकि एक अन्य आरोपी अभी भी फरार है और उसकी तलाश जारी है। 

घटना का शिकार हुए 56 वर्षीय संतोष कुमार सोनी ने बताया कि वह मंदिर हसौद, रायपुर से अपनी एक्टिवा स्कूटी (नंबर CG 07 BP 0418) से लौट रहे थे। रास्ते में डबरा पारा के पास स्कूटी का पेट्रोल खत्म हो गया, जिसके कारण वह स्कूटी को धकेलते हुए खुर्सीपार की ओर बढ़ रहे थे। रात करीब 12:30 बजे जब वह आईटीआई मैदान के पास केनाल रोड से गुजर रहे थे, तभी तीन अज्ञात युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया। 

आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए संतोष कुमार के स्कूटी की चाबी निकाल ली और उनके दोनों हाथ पकड़ लिए। एक युवक उनकी जेब टटोलने लगा और धमकाने लगा कि जो भी उनके पास है, उसे तुरंत सौंप दें। लुटेरों ने उनका सैमसंग मोबाइल फोन, जिसकी कीमत लगभग 10,000 रु.थी, छीन लिया। साथ ही उनकी जेब से 8,000 रु. नकद और गले में पहनी सोने की चेन, जिसकी कीमत लगभग 25,000 रु. थी, भी लूट ली। हमले के दौरान एक युवक ने धारदार हथियार से संतोष कुमार के दाहिने कुल्हे पर वार भी किया।

सूचना मिलने पर पुलिस ने तुरंत कार्यवाही की। खुर्सीपार गेट का आदतन बदमाश शेख सब्बीर उर्फ कल्लू की संलिप्तता सामने आई, जो राहगीरों से लूटपाट करने के मामलों में पहले से ही संदिग्ध था। पुलिस ने उसका कॉल डिटेल निकाला और उसे नागपुर में ट्रेस किया। एसीसीयू टीम ने नागपुर जाकर कल्लू को गिरफ्तार किया। पूछताछ में कल्लू ने बताया कि उसने अपने साथियों रोहित उर्फ एलियन और मंगल सिंह के साथ इस लूट को अंजाम दिया था। 

पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटे गए 1,500 रु. बरामद किए, जबकि बाकी रकम आरोपियों ने खाने-पीने में खर्च कर दी थी। लूटा गया मोबाइल और चेन अभी भी एक अन्य साथी के पास होने की जानकारी मिली है। गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों, शेख सब्बीर उर्फ कल्लू (19), मंगल सिंह (19), और रोहित उर्फ एलियन (19), को न्यायालय में पेश किया गया। फरार आरोपी की तलाश जारी है।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/Gpd7UXjFxWk6mOz58tH1KS