भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : कर्नाटक के कलबुर्गी में एक ओला इलेक्ट्रिक शोरूम में आगजनी का मामला सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर भारी चर्चा का विषय बना दिया है। यह घटना तब घटी जब मोहम्मद नदीम नामक एक ग्राहक ने गुस्से में आकर शोरूम में पेट्रोल डालकर आग लगा दी।
नदीम ने लगभग एक महीने पहले 1.40 लाख रुपए में ओला का एक इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदा था, लेकिन कुछ ही दिनों बाद उसमें बार-बार तकनीकी समस्याएँ आने लगीं। स्कूटर की बैटरी और साउंड सिस्टम में खराबी के चलते वह बार-बार शोरूम का चक्कर लगाता रहा, लेकिन उसकी समस्याओं का कोई ठोस समाधान नहीं हुआ।
जब बार-बार शिकायत के बाद भी शोरूम के अधिकारी उसकी सहायता नहीं कर सके, तो नदीम का गुस्सा चरम पर पहुंच गया। उसकी हताशा ने उसे एक ऐसा कदम उठाने पर मजबूर कर दिया जो किसी ने सोचा भी नहीं था—उसने पेट्रोल डालकर शोरूम में आग लगा दी। इस आगजनी में शोरूम के अंदर मौजूद 6 गाड़ियां और कम्प्यूटर सिस्टम जलकर खाक हो गए, जिससे करीब 8.5 लाख रुपए का भारी नुकसान हुआ है।
घटना के बाद नदीम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ जारी है। हालांकि, इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई क्योंकि शोरूम उस समय बंद था। प्रारंभ में आग का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा था, लेकिन जब जांच में नदीम की भूमिका सामने आई तो उस पर कानूनी कार्रवाई की गई।लोग इस घटना के बाद बेहद हैरान हो रहे है की क्या ग्राहक ऐसे भी अपना गुस्सा निकाल सकता है?
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/Gpd7UXjFxWk6mOz58tH1KS

