भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई के वैशाली नगर थाना क्षेत्र में देर रात एक चौंकाने वाली चाकूबाजी की घटना सामने आई है। इस हमले में दो बदमाशों ने एक युवक पर धारदार हथियार से हमला किया। पूरी घटना गणेश पंडाल के पास हुई और सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने अर्जुन ताम्रकार (54 वर्ष) की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
रिपोर्ट के अनुसार, अर्जुन ताम्रकार के बेटे, हर्ष ताम्रकार, को बिना किसी उकसावे के मोहल्ले के ही यूसुफ खान और संजू यादव ने निशाना बनाया। घटना 15 सितंबर की रात करीब 11:30 बजे की है, जब हर्ष परदेशी चौक स्थित एक सेलून के पास गणेश पंडाल के सामने खड़ा था। तभी यूसुफ और संजू वहां पहुंचे और बिना किसी वजह के हर्ष से गाली-गलौज करने लगे। बात इतनी बढ़ गई कि उन्होंने जान से मारने की नीयत से धारदार हथियार से हमला कर दिया।
घायल हर्ष को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। इस बीच, पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 296, 351 (2), 118(1), 118(2), 109 और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश जारी है।
यह घटना स्थानीय निवासियों के बीच दहशत का माहौल पैदा कर रही है, और पुलिस जल्द से जल्द दोषियों को पकड़ने का प्रयास कर रही है। गणेश उत्सव के बीच ऐसी घटनाएं सुरक्षा की दृष्टि से चिंता का विषय बन रही हैं। पुलिस इस मामले की हर कोण से जांच कर रही है ताकि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/Gpd7UXjFxWk6mOz58tH1KS

