भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में एक शर्मनाक घटना सामने आई, जिसमें पुलिस के एक अधिकारी ने आदिवासी महिला के साथ मारपीट और बदसलूकी की। यह मामला तब और गंभीर हो गया जब आरोपी टीआई राकेश चौबे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें वह महिला से आपत्तिजनक तरीके से बात करते और मारपीट करते दिखे।
घटना का विवरण:
मिडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 24 मार्च 2023 को देवेंद्र नगर के एक गर्ल्स हॉस्टल में राकेश चौबे, जो उस समय रायपुर के ट्रैफिक पुलिस में तैनात थे, नशे की हालत में घुसे। हॉस्टल के रिसेप्शन पर बैठी आदिवासी महिला स्टाफ से उन्होंने अभद्र भाषा में बात की और उसे पीटा। उन्होंने महिला से पूछा, "यहां धंधा कर रहे हो? मुझे लड़कियां दिखाओ।" महिला को धमकी दी गई कि अगर उसने विरोध किया तो उसे झूठे मामलों में फंसा दिया जाएगा। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद चौबे को निलंबित कर दिया गया और मामला कोर्ट तक पहुंचा, जहां उन्हें दोषी पाया गया।
पुलिस लाइन की घटना:
6 सितंबर 2024 को दूसरी घटना तब घटी जब आरोपी राकेश चौबे पुलिस लाइन के रिजर्व केंद्र पहुंचे। उन्होंने वहां बैठकर डीएसपी और अन्य पुलिसकर्मियों को गालियां दीं। ड्यूटी पर तैनात कॉन्स्टेबल विजेंद्र दीप ने जब उन्हें रोका, तो चौबे ने उसे भी गालियां दीं और उसकी जाति को लेकर अपमानजनक शब्द कहे। उन्होंने विजेंद्र को नौकरी से हटाने और जान से मारने की धमकी दी। इस घटना के बाद कॉन्स्टेबल ने अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर की।
कार्रवाई और बर्खास्तगी:
दोनों घटनाओं के बाद चौबे के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई। हाल ही में, आईजी अमरेश मिश्रा ने चौबे को बर्खास्त कर दिया, जिससे इस मामले में पुलिस की कार्रवाई की पुष्टि हुई। यह मामला पुलिस विभाग में अनुशासन और अधिकारी के गलत आचरण को उजागर करता है, जो आम जनता की सुरक्षा के प्रति उनकी जिम्मेदारी पर सवाल खड़ा करता है।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/Gpd7UXjFxWk6mOz58tH1KS

