भिलाई में गणेश पंडाल के फिश टैंक में पानी सप्लाई के दौरान दर्दनाक हादसा, टैंकर चालक की करंट लगने से मौत...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : (छग ) भिलाई गणेश पंडाल में पानी की सप्लाई करने गए एक टैंकर चालक की असामयिक मौत ने इलाके में शोक की लहर पैदा कर दी है। यह दुखद घटना भट्टी थाना क्षेत्र के सेक्टर-2 में  शाम करीब 4:30 बजे हुई, जब मृतक संतोष कुमार साहू (46 वर्ष) गणेश पंडाल समिति द्वारा आयोजित मेले के लिए पानी भरने गए थे। 

परिजनों का दावा है कि फिश टैंक में पानी सप्लाई के दौरान करंट आने से संतोष कुमार की मौत हुई। उनके भांजे संदीप साहू के अनुसार, टैंक में पानी चढ़ाने के लिए मोटर रखी गई थी, जिसमें करंट आ गया और उसके संपर्क में आते ही संतोष कुमार की जान चली गई। हालांकि, गणेश समिति के सदस्य जे. श्रीनिवास राव ने करंट से मौत की संभावना से इनकार किया है।

घटना के बाद स्थानीय लोग तुरंत संतोष कुमार को सुपेला अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सुपेला अस्पताल की मर्चुरी में रखवा दिया है और परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है ताकि असली वजह का पता लगाया जा सके।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/Gpd7UXjFxWk6mOz58tH1KS