भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :दुर्ग छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार, बुधवार, 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर नगर निगम क्षेत्र में सभी पशु वध गृह और मांस विक्रय की दुकानों को बंद रखा जाएगा। इस दिन पशु वध करना और मटन या गौश्त का विक्रय करना पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।
नगर निगम आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने इस आदेश के पालन को सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेद्र मिश्रा और स्वच्छता निरीक्षकों को सख्त निर्देश दिए हैं। यदि कोई भी इस आदेश की अनदेखी करता है, तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
सार्वजनिक स्वास्थ्य और स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है, जिससे कि इस महत्वपूर्ण दिन को श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया जा सके। सभी नागरिकों से अपील की गई है कि वे इस आदेश का पालन करें और सहयोग करें।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/Gpd7UXjFxWk6mOz58tH1KS

