भिलाई : देर रात दुर्ग-रायपुर हाईवे पर ऑयल टैंकर हादसा: टायर फटने से पलटा टैंकर, घंटों जाम में फंसे सैकड़ों वाहन , हादसे के बाद चालक फरार...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़: भिलाई , दुर्ग से रायपुर जाने वाली मुख्य सड़क पर देर रात एक बड़ी दुर्घटना हो गई जब एक ऑयल टैंकर का टायर फटने के कारण वह अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के तुरंत बाद टैंकर चालक मौके से भाग निकला, और सड़कों पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इस घटना ने चरौदा रेल नगर के पास यातायात को पूरी तरह बाधित कर दिया।

टैंकर पलटते ही सड़क पर तेल फैलने लगा, जिससे फिसलन और जोखिम भरी स्थिति पैदा हो गई। भिलाई 3 पुलिस को जैसे ही इस घटना की सूचना मिली, वे तुरंत मौके पर पहुंची और हालात को संभालने का प्रयास किया।

 तेल के रिसाव और टैंकर के बीच सड़क पर पलटे होने के कारण, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए वाहनों को सर्विस लेन से डायवर्ट किया। छोटे चार पहिया वाहन और बड़े ट्रक जैसे भारी वाहन धीरे-धीरे रायपुर की ओर रवाना किए गए, ताकि यातायात फिर से सामान्य हो सके।

हालांकि, इस हादसे ने सड़क पर चलने वाले यात्रियों के लिए मुश्किलें खड़ी कर दीं। 1-2 घंटे तक लोगों को जाम में फंसे रहने के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। दुर्ग से रायपुर आने-जाने वाले वाहन इस अचानक बने जाम में घंटों फंसे रहे। लेकिन, पुलिस ने तत्परता और सूझ-बूझ से काम करते हुए आखिरकार यातायात को धीरे-धीरे बहाल कर दिया।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/Gpd7UXjFxWk6mOz58tH1KS