आर्मी के जवान ने महिला से दुष्कर्म कर प्राइवेट पार्ट में डाली कांच की ग्लास , महिला का ईलाज जारी , आरोपी गिरफ्तार...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : मप्र, इंदौर में हुई एक दिल दहला देने वाली घटना ने समाज को झकझोर कर रख दिया है। एक आर्मी के जवान संजय यादव ने न केवल एक महिला के साथ दुष्कर्म किया, बल्कि उसकी बर्बरता की सारी हदें पार करते हुए महिला के प्राइवेट पार्ट में कांच का गिलास डाल दिया। 

यह दर्दनाक घटना इंदौर के एबी रोड स्थित एक होटल में शुक्रवार देर रात घटित हुई। संजय यादव, जो कि यूपी के भदोई जिले का रहने वाला है, ने पीड़िता को होटल में मिलने के लिए बुलाया था। वहाँ उसने महिला को ब्लैकमेल किया और उसके साथ ज़बरदस्ती की। नशे में धुत्त आरोपी ने महिला के साथ इस कदर क्रूरता दिखाई कि इंसानियत शर्मसार हो गई। 

पीड़िता का पति बैंक अधिकारी है, और पीड़िता का कहना है कि संजय यादव से उसकी जान-पहचान महू कैंटीन में हुई थी, जब वह अपने पति के साथ घर की जरूरत का सामना खरीदने जाती थी। एक दिन उसका ATM कार्ड काम नहीं कर रहा था उसने आरोपी से मदद ली थी | उस समय दोनों के बीच फोन नंबरों का आदान-प्रदान हुआ था और आरोपी धीरे-धीरे महिला के घर आने-जाने लगा। एक दिन उसने चुपके से पीड़िता का नहाते समय का वीडियो बना लिया और उसी वीडियो के आधार पर उसे ब्लैकमेल करने लगा।

घटना वाले दिन संजय यादव ने पीड़िता को होटल में बुलाकर शराब के नशे में दुष्कर्म किया और क्रूरता की हदें पार करते हुए उसके प्राइवेट पार्ट में कांच का गिलास डाल दिया। आरोपी ने महिला को कमरे से बाहर जाने से रोका और पैसे की भी मांग की। 

पीड़िता ने किसी तरह मौके का फायदा उठाकर महिला थाने पहुंचकर मदद मांगी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। पीड़िता का अस्पताल में इलाज चल रहा है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। यह घटना समाज में महिलाओं की सुरक्षा और आत्मसम्मान को लेकर कई सवाल खड़े करती है।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/Gpd7UXjFxWk6mOz58tH1KS