भिलाई : भाजपा के वरिष्ठ जनप्रिय नेता एल एम बाबा का निधन , वैशाली नगर में शोक, क्षेत्रीय विकास में रहा अमूल्य योगदान...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई: वरिष्ठ भाजपा नेता लाल मनोहर पांडेय, जिन्हें लोग प्यार से 'एल एम बाबा' के नाम से जानते थे, का रविवार रात सुपेला स्थित बीएम शाह हॉस्पिटल में निधन हो गया। वे कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। सोमवार को दोपहर 1 बजे उनके निवास स्थान वैशाली नगर से उनकी अंतिम यात्रा राम नगर मुक्तिधाम के लिए निकलेगी।

एल एम बाबा का नाम दुर्ग जिले और आसपास के क्षेत्रों में भाजपा के एक मजबूत और जमीनी नेता के रूप में प्रसिद्ध था। उनके प्रयासों के कारण न सिर्फ पार्टी को वैशाली नगर और भिलाई में मज़बूती मिली, बल्कि क्षेत्र के विकास में भी उनका अहम योगदान रहा। खासकर, फोरलेन सड़क का मेंटेनेंस उनके अथक प्रयासों से ही संभव हो पाया था, जो उनकी दूरदर्शिता और समाज के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

उनके निधन की खबर मिलते ही वैशाली नगर में शोक की लहर दौड़ गई। भाजपा नेताओ द्वारा उनकी मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया गया है|एल एम बाबा अपने पीछे एक पुत्री और चार पुत्रों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनका राजनीतिक और सामाजिक योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/Gpd7UXjFxWk6mOz58tH1KS