भिलाई क्षेत्र में गणेश उत्सव के दौरान खूनी संघर्ष: डीजे पर डांस को लेकर तीन भाइयों की हत्या, इलाके में तनाव...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छग (दुर्ग ) भिलाई क्षेत्र के थाना नंदिनी में गणेश उत्सव के दौरान एक हिंसक झगड़े में तीन भाइयों की मौत हो गई, जिससे पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल है। घटना शनिवार रात नंदनी खुंदनी गांव में स्थित शीतला गणेश उत्सव समिति के पंडाल में हुई, जब डीजे पर डांस को लेकर विवाद छिड़ गया।

 

कैसे शुरू हुआ विवाद?

गणेश पंडाल में 6 सितंबर को स्थापित की गई गणेश प्रतिमा के सामने कुछ युवक डीजे की धुन पर डांस कर रहे थे। इसी दौरान यादव मोहल्ले के कुछ लोग, जिनमें धन्नू, करण, वासु और उनके दोस्त शामिल थे, वहां आ पहुंचे और वे भी डांस करने लगे। इस पर समिति के पदाधिकारियों और स्थानीय लोगों ने आपत्ति जताई, जिसके चलते विवाद शुरू हो गया।


 सुलह के बाद भी हत्या

हालांकि, सुबह दोनों पक्षों के बुजुर्गों ने बीच-बचाव कर मामले को सुलझा दिया, लेकिन रात होते-होते मामला फिर से भड़क गया। रात करीब 8 बजे वासु यादव ने आकाश पटेल को फोन कर बुलाया, और फिर झगड़ा शुरू हो गया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडों और चाकुओं से हमला हुआ। इस संघर्ष में धन्नू यादव, करण यादव और वासु यादव की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।जबकि एक युवाक आकाश गंभीर रूप से घायल है जिसका ईलाज किया जा रहा है|


 पुलिस की प्रतिक्रिया और गांव में तनाव

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक तीनों युवकों की मौत हो चुकी थी। इस दर्दनाक घटना के बाद गांव में गुस्साए ग्रामीणों ने नंदनी थाने का घेराव किया और पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। 

उनका कहना था कि पुलिस को पहले ही विवाद की जानकारी दी गई थी, लेकिन समय पर पुलिस नहीं पहुँच पायी और 3 युवको की हत्या हो गयी| फिलहाल, पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए दोनों मोहल्लों में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है और 8 लोगों को हिरासत में लिया गया है।यहाँ तक दुर्ग एसपी जितेन्द्र शुक्ला भी मौके पर पहुंचे |

गांव में बढ़ा तनाव

हत्या के बाद पूरे गांव में दहशत और तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और स्थिति पर नजर रख रही है ताकि कोई और अनहोनी न हो।मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है |

  

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/Gpd7UXjFxWk6mOz58tH1KS