भिलाई : भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा के नेतृत्व में घर घर जाकर चलाया जा रहा सदस्यता अभियान...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई , भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा जिला भिलाई अध्यक्ष अमित मिश्रा जी के नेतुत्व में चरोदा, कुम्हारी,सुपेला, रिसाली, मंडल द्वारा बूथ में घर घर जाकर बूथ स्तर पर सदस्यता अभियान चलाया गया |

युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा ने कहा कि हम सभी को पुनः भाजपा की सदस्यता स्वयं लेनी है और कार्यकर्ताओं और अन्य लोगो को भी भाजपा की सदस्यता दिलाना है! क्योंकि वर्तमान में सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की प्राथमिक सदस्यता शून्य कर दी गई है। प्रत्येक 6 वर्ष में यह क्रम चलता है अब सभी को भारतीय जनता पार्टी का पुनः सदस्य बनना होगा।

 एक सितंबर से सदस्यता अभियान की शुरुआत हुई है प्रत्येक बूथ पर 200 लोगों की सदस्यता का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। भाजपा को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी  होने का गौरव प्राप्त है, जिसे बनाए रखने के लिए युवा मोर्चा संकल्पबद्ध है!

दूसरे चरण 4 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक सदस्यता रथयात्रा 2024 निकाली जाएगी जो छह दिन तक भिलाई जिले का दौरा कर कॉलेजों, कोचिंग सेंटर, हॉस्टल शैक्षणिक संस्थानों, जिम, खेल मैदान, युवा समितियां, एनएसएस, एनसीसी, युवा मंडलियों के बीच में जाकर सदस्यता अभियान की गति को और बढ़ाने की योजना है|

भाजयुमो के मीडिया प्रभारी जयंत शर्मा द्वारा प्राप्त जानकारी के मुताबिक जिस हेतु भारतीय जनता युवा मोर्चा भिलाई जिले के मंडलों और बूथों तक जाकर सदस्य बनाने में लगे है| जिसमें मुख्य रूप से युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा, कुम्हारी मंडल अध्यक्ष राजू निषाद, रिसाली मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र शेंडे, सुपेला मंडल महामंत्री तुगेन्द्र सिंह, भाजयुमो जिला सदस्यता अभियान प्रभारी सौरभ चटर्जी, जयंत शर्मा, सुभाष शर्मा, मंडल सदस्यता अभियान प्रभारी अर्पणा मुखर्जी, अंकित यादव, उमाकांत साह 

भाजयुमो मंडल अध्यक्ष मनीष पिपरोल, नरेंद्र निर्मलकर, डेकेश पटेल, समीर अग्रवाल, महामंत्री प्रवीण सिंह राजपूत, सुजीत, यादव संदीप पाली, गोविंद, श्रवण गुप्ता, अभिषेक पांडे, देवेंद्र,अभय चौबे, हरिश्याम तिवारी जी, नरेंद्र कोसे जी , शंकर ढीमर जी, तुलसी शुक्ला जी , राजू लाल नेताम जी |

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/Gpd7UXjFxWk6mOz58tH1KS