रायपुर में मध्यप्रदेश की छात्रा के साथ ब्वॉयफ्रेंड ने शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छग , रायपुर में मध्यप्रदेश के मंडला की एक छात्रा के साथ छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दुष्कर्म का एक गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता, जो बीए की छात्रा है, अपने परीक्षा के सिलसिले में रायपुर आई थी और यहां के बीरगांव स्थित घर में उसके साथ यह घटना घटी। 

मंडला की महिला थाने में पीड़िता ने ‘जीरो’ रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसके बाद मामला रायपुर के उरला थाने में स्थानांतरित कर दिया गया। उरला पुलिस ने आरोपी ब्वॉयफ्रेंड के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 376 और 376(2)(n) के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता और आरोपी के बीच करीब एक साल से संबंध थे और आरोपी ने शादी का वादा करके दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। जब आरोपी ने शादी से इनकार कर दिया, तब पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। 

रायपुर पुलिस अब मामले की जाँच कर रही है और दोनों पक्षों के बयान दर्ज करने की प्रक्रिया में है। इसके बाद आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/Gpd7UXjFxWk6mOz58tH1KS