भिलाई में कटर चलाने वाले आरोपियों का पुलिस ने निकाला जुलुस , सिर मुंडवाकर कान पकड़कर बोलते चले 'कटर चलाना पाप, पुलिस है हमारा बाप है...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई शहर में एक अनोखा और चौंकाने वाला दृश्य देखने को मिला, जब वैशाली नगर पुलिस ने कटर चलाने वाले आरोपियों का सार्वजनिक जुलूस निकाला। इस जुलूस का मुख्य उद्देश्य अपराधियों को सबक सिखाने और आम जनता में उनके प्रति डर का माहौल खत्म करना था। 

तीन दिन पहले परदेशी चौक स्थित एक गणेश पंडाल के पास शराब पीने को लेकर हुए विवाद में संजू यादव और यूसुफ खान नामक दो आरोपियों ने एक व्यक्ति पर कटर से हमला कर दिया था। इस हमले के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए और जगदलपुर में जाकर छिप गए। पुलिस ने उन्हें वहां से गिरफ्तार कर भिलाई लाई। 

गिरफ्तारी के बाद, वैशाली नगर पुलिस ने उनके सिर मुंडवा कर सार्वजनिक जुलूस निकाला। इस दौरान आरोपी कान पकड़कर "कटर चलाना पाप है, पुलिस हमारा बाप है" कहते हुए माफी मांगते हुए चलते रहे। पुलिस का यह कदम उन लोगों के लिए एक कड़ा संदेश था, जो कानून का उल्लंघन कर समाज में डर का माहौल बनाना चाहते हैं। 

स्थानीय लोगों की भारी भीड़ ने इस जुलूस को देखा और पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की।पुलिस के मुताबिक आरोपियों का इरादा क्षेत्र में दहशत फैलाने का था, लेकिन पुलिस की सख्त कार्रवाई से उनका आतंक समाप्त हुआ। जुलूस के माध्यम से पुलिस ने स्पष्ट किया कि अपराध करने वाले को कानून माफ नहीं करेगा। इस घटना ने न सिर्फ आरोपियों को सबक सिखाया, बल्कि समाज को यह भी संदेश दिया कि कानून के खिलाफ जाने वालों के लिए कोई राहत नहीं है।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/Gpd7UXjFxWk6mOz58tH1KS