गैर मर्द संग पत्नी को आपत्तिजनक स्थिति में देख पति का फूटा गुस्सा: ताबड़तोड़ हमला कर पत्नी को उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छग , गरियाबंद जिले के एक छोटे से गांव में नवाखाई पर्व के दौरान एक हृदय विदारक घटना घटी, जिसने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। ग्राम पंचायत अड़गड़ी के निवासी धुरवा राम नेताम का अपनी पत्नी अनिता के साथ पहले से ही संबंधों को लेकर कई बार विवाद हो चुका था, क्योंकि अनिता के किसी अन्य व्यक्ति के साथ अवैध संबंध होने की खबरें फैल रही थीं। 

यह भी पढ़े -बेहद चौंकाने वाली घटना : जूस में पेशाब मिलाकर ग्राहको को परोस रहा था शख्स , मौके से यूरिन से भरा हुआ एक बोतल हुआ बरामद , भीड़ ने की जमकर पिटाई , आरोपी गिरफ्तार..

घटना उस समय की है जब गुरुवार को पूरा गांव नवाखाई पर्व मना रहा था और लोग त्योहार की तैयारियों में व्यस्त थे। इसी बीच धुरवा राम जब अपने घर पहुँचा तो उसने अपनी पत्नी को एक गैर मर्द के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। यह दृश्य देखकर उसका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुँच गया। क्रोध से भरकर पति धुरवा राम ने पास पड़ा डंडा उठाकर अनिता पर ताबड़तोड़ हमला किया, जिससे मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई।

घटना की जानकारी ग्रामीणों को देर शाम को लगी, जब नवाखाई पर्व के कार्यक्रम समाप्त हो रहे थे। अगले दिन, शुक्रवार को ग्रामीणों ने इसकी सूचना शोभा थाना में दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी हिमाचल ध्रुव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और प्रारंभिक जांच शुरू की। आरोपी धुरवा राम को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है। वहीं, महिला के शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए मैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है।

इस हादसे ने पूरे गांव में सनसनी फैला दी है, और लोगों के बीच चर्चाओं का बाजार गर्म है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है, ताकि सच सामने आ सके और न्याय हो सके।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/Gpd7UXjFxWk6mOz58tH1KS