भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर में गणेश चतुर्थी के ठीक एक दिन पहले विशेष समुदाय के एक युवक द्वारा पंडाल में रखी गणेश प्रतिमा को तोड़ने की घटना से शहर में तनाव का माहौल बन गया। यह घटना शुक्रवार रात को लाखे नगर इलाके में घटी, जहां इस कृत्य के बाद स्थानीय हिंदू संगठनों और नागरिकों ने आजाद चौक थाना घेर लिया।
घटना का विवरण
शुभम सारथी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, रात करीब 10 बजे एक विशेष समुदाय से संबंधित युवक ने गणेश प्रतिमा के निचले हिस्से को तोड़ दिया। जब पंडाल समिति के सदस्यों ने युवक को रोकने की कोशिश की, तो उसने गाली-गलौज करते हुए प्रतिरोध किया और बहस के बाद वहां से भाग गया।
हिंदू संगठनों का उग्र प्रदर्शन
घटना की सूचना मिलते ही हिंदू संगठनों के सदस्य बड़ी संख्या में थाने पर इकट्ठा हो गए। स्थानीय पार्षद दीपक जायसवाल के नेतृत्व में लोगों ने जमकर नारेबाजी की और आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। पार्षद जायसवाल ने चेतावनी दी कि अगर इस तरह की घटनाओं पर नियंत्रण नहीं किया गया, तो शहर में दंगे भड़क सकते हैं और कर्फ्यू लगाना पड़ेगा।
पुलिस की कार्रवाई
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल एक्शन लिया। ASP पश्चिम दौलत राम पोर्ते, ASP अनुराग झा और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया। पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच भी की जा रही है ताकि घटना की सच्चाई सामने आ सके।
सख्त कार्रवाई का आश्वासन
ASP दौलत राम पोर्ते ने कहा कि आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/Gpd7UXjFxWk6mOz58tH1KS

