भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई में एक बड़ी दुर्घटना को हाइवे पेट्रोलिंग जवानों की सतर्कता ने टाल दिया। घटना वाय-शेप ओवरब्रिज की है, जहां सड़क पर अचानक काफी मात्रा में ऑयल फैल गया था। इससे वाहन चालकों के फिसलने और दुर्घटनाग्रस्त होने का गंभीर खतरा पैदा हो गया था। लेकिन, हाइवे पेट्रोलिंग टीम के जवानों को इसकी तुरंत सूचना मिली और उन्होंने समय पर पहुंचकर ब्रिज पर रेत डाल दी, जिससे वाहनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकी।
ट्रैफिक डीएसपी सतीश ठाकुर ने बताया कि एनएच-53 के अंजोरा बाईपास से लेकर कुम्हारी टोल तक 40 किलोमीटर के हिस्से में चार हाइवे पेट्रोलिंग यूनिट्स तैनात हैं। ये यूनिट्स लगातार सड़कों पर यातायात का संचालन ठीक रखने, जाम हटाने, और किसी भी सड़क दुर्घटना में तुरंत सहायता प्रदान करने का काम करती हैं।
इस घटना ने हाइवे पेट्रोलिंग की तत्परता और उनकी जिम्मेदारी का उदाहरण पेश किया है। यदि जवान समय पर न पहुंचते, तो एक बड़ी अनहोनी हो सकती थी।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/Gpd7UXjFxWk6mOz58tH1KS

