भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के बैकुंठपुर में एक हृदयविदारक हादसा सामने आया है, जहां रेल पटरी पर 13 गोवंशों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना खरवत रेलवे फाटक के पास हुई, जब अचानक एक झुंड में चलती ट्रेन के सामने गायें आ गईं और ट्रेन की चपेट में आकर सभी की मौत हो गई। इस हादसे के बाद स्थानीय इलाके में हड़कंप मच गया।
सूचना मिलते ही चरचा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस अब गायों के शवों को रेलवे पटरी से हटाने की कार्रवाई में जुटी है। इस घटना ने न केवल प्रशासन को बल्कि पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है। लोगों में दुख और आक्रोश का माहौल है, क्योंकि यह पहला मामला नहीं है।
गौरतलब है कि कुछ समय पहले तखतपुर थाना क्षेत्र में भी ऐसा ही एक दर्दनाक हादसा हुआ था, जहां एक अज्ञात वाहन ने सड़क पर बैठी गायों को टक्कर मार दी थी। इस घटना में पांच गायों की मौत हो गई थी, और उसके बाद बाइक सवार भी शवों से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।
इन घटनाओं ने फिर से पशु सुरक्षा और सड़क व रेल सुरक्षा से जुड़े मुद्दों को उजागर कर दिया है। यह सवाल खड़ा होता है कि रेलवे ट्रैक और सड़कों पर आवारा पशुओं के सुरक्षा के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं? ऐसे हादसों को रोकने के लिए क्या बेहतर प्रबंध किए जा सकते हैं? प्रशासन और समाज के लिए यह एक महत्वपूर्ण विषय है, जिस पर ठोस विचार-विमर्श की जरूरत है।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/Gpd7UXjFxWk6mOz58tH1KS

