CG ब्रेकिंग : कवर्धा अग्निकांड के एक आरोपी की जेल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत , मामले में अब तक 170 लोगों को पुलिस ने बनाया है आरोपी...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : कवर्धा के लोहारीडीह अग्निकांड से जुड़ी एक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जेल में बंद प्रशांत साहू, जो कि इस मामले में मुख्य आरोपियों में से एक था, की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। प्रशांत की गिरफ्तारी अभी हाल ही में, सोमवार को हुई थी। उसे अस्पताल में उपचार के बाद जेल भेजा गया था, लेकिन वहां उसकी मौत हो गई। अब उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्च्युरी में रखा गया है।

लोहारीडीह की यह घटना पहले ही तनावपूर्ण थी। रविवार को पूर्व सरपंच रघुनाथ साहू के घर पर ग्रामीणों द्वारा आगजनी की गई, जिसमें उप सरपंच की मौत हो गई। एक अन्य व्यक्ति अभी भी लापता है। आगजनी के इस मामले ने इलाके में उथल-पुथल मचा दी थी। घटना के दौरान ग्रामीणों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प हो गई थी, जिससे हालात और बिगड़ गए। पुलिस और ग्रामीणों के बीच पत्थरबाजी हुई, जिसमें कवर्धा के एसपी अभिषेक पल्लव समेत कई पुलिसकर्मियों को चोटें आईं।

स्थिति इतनी गंभीर हो गई थी कि जिलेभर से पुलिस बल और बटालियन के जवानों को बुलाना पड़ा। तनाव के कारण कई ग्रामीणों ने गांव छोड़ दिया|

 जिसके बाद पुलिस को गांव में दाखिल होकर हालात को काबू करने का मौका मिला। इस घटना के बाद पुलिस ने अब तक 170 लोगों को आरोपी बनाया है और इनमें से 69 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। मौत के कारण का खुलासा नहीं हो पाया है|

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/Gpd7UXjFxWk6mOz58tH1KS