CG : खेतो में काम करने के दौरान अचानक आ गयी बाढ़ ,20 घंटे तक बाढ़ में पेड़ के सहारे फंसे बुजुर्ग किसान को SDRF द्वारा किया गया सफल रेस्क्यू...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : कोंडागांव, छत्तीसगढ़ – हाल ही में छत्तीसगढ़ के कई जिलों में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। सोमवार को फरसगांव ब्लॉक के ओडागांव बारदा नदी में अचानक जलस्तर बढ़ जाने के कारण एक बुजुर्ग किसान बाढ़ में फंस गया। 


70 वर्षीय बुजुर्ग किसान, सुरुजू राम नाग, खेत में काम कर रहे थे जब बाढ़ का पानी तेजी से बढ़ने लगा। पानी के बढ़ते स्तर को देख उन्होंने पहले खेत में बनी झोपड़ी में शरण ली, लेकिन झोपड़ी भी पानी में बह गई। इसके बाद, अपनी जान बचाने के लिए वे एक पेड़ पर चढ़ गए और वहां से मदद की गुहार लगाने लगे। 

बुजुर्ग की आवाज सुनकर स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन को सूचित किया। मौके पर धनोरा पुलिस और राजस्व विभाग का अमला पहुंचा और SDRF की टीम को बुलाया। SDRF ने मोटर बोट की सहायता से बुजुर्ग तक पहुंचकर उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला। 

अच्छी खबर यह है कि बाढ़ में 20 घंटे तक पेड़ के सहारे फंसे रहने के बावजूद बुजुर्ग किसान की हालत पूरी तरह से सामान्य है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि पानी का जलस्तर बढ़ने पर नदी-नालों के करीब न जाएं।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/Gpd7UXjFxWk6mOz58tH1KS