भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छग , जशपुर में एक गंभीर सड़क हादसा हुआ है, जहां श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप वाहन के पलट जाने से कई लोग घायल हो गए। यह दुर्घटना सोनगेरसा इलाके में तब हुई जब श्रद्धालु कैलाश गुफा के दर्शन करके वापस लौट रहे थे। इस वाहन में करीब 25 से 30 लोग सवार थे, जिनमें से चार की हालत बेहद नाज़ुक बताई जा रही है। इस हादसे में कई महिलाएं और बच्चे भी घायल हुए हैं। सभी घायलों को तुरंत बगीचा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
सूत्रों के अनुसार, सभी घायल कोटबा सराईटोली गांव के निवासी हैं। घटना के तुरंत बाद प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कर दिया गया। बगीचा थाना क्षेत्र में हुए इस दर्दनाक हादसे पर मुख्यमंत्री कार्यालय ने त्वरित संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन को घायलों के उचित इलाज के निर्देश दिए हैं। एंबुलेंस और मेडिकल टीमें मौके पर भेज दी गई हैं, ताकि घायलों को जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाया जा सके।
स्थानीय प्रशासन और बचाव दल ने दुर्घटना के बाद तेजी से कार्रवाई की है, और फिलहाल घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से लगातार स्थिति पर नजर रखी जा रही है, और प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि घायलों को हरसंभव चिकित्सा सहायता मुहैया कराई जाए।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/Gpd7UXjFxWk6mOz58tH1KS

