CG ब्रेकिंग : एक ही परिवार के चार सदस्यों की बेरहमी से हत्या , मृतको में दो महिलाये, एक युवक और एक मासूम बच्चा शामिल , 3 गिरफ्तार...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के छरछेद गांव में दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है। एक ही परिवार के चार सदस्यों की बेरहमी से हत्या कर दी गई, जिसमें दो महिलाएं, एक युवक और एक मासूम बच्चा (6 माह ) शामिल हैं। हमले में धारदार हथियारों का इस्तेमाल किया गया है, जिससे मामले की गंभीरता और भी बढ़ जाती है। 

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन अभी तक हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। लेकिन यह भी बात सामने आई है की जादू टोने की कोई बात है|मृतक महिलाये दोनों आपस में बहने थी और तीज मनाने के लिए ससुराल से अपने मायके आई हुई थी|  मामले की जांच तेजी से चल रही है, और पूरे इलाके में तनाव और भय का माहौल बना हुआ है। यह घटना बलौदाबाजार के कसडोल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आती है, जहां पुलिस अब हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। 

इस दर्दनाक घटना ने न केवल परिवार, बल्कि पूरे गांव को सदमे में डाल दिया है। अब पुलिस की जांच पर ही यह निर्भर करेगा कि इस नृशंस हत्या के पीछे की सच्चाई क्या है, और आखिर किस वजह से एक पूरे परिवार की जिंदगी इतनी बेरहमी से खत्म कर दी गई। 

इस घटना के बाद सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है। अब सभी की नजरें पुलिस की जांच पर टिकी हैं कि आखिर कब इस भयावह हत्याकांड की गुत्थी सुलझेगी।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/Gpd7UXjFxWk6mOz58tH1KS