CG : बेवफा पत्नी निकली पति की हत्या की मास्टरमाइंड, प्रेमी संग मिलकर 4 लाख में दी सुपारी, 5 आरोपी गिरफ्तार...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़  : छग ,बिलासपुर के तोरवा थाना क्षेत्र में हुए एक अंधे कत्ल का सनसनीखेज खुलासा हुआ है, जिसमें मृतक की पत्नी ही हत्या की मास्टरमाइंड निकली। पुलिस ने बताया कि पत्नी नैना उर्फ अंजलि घृतलहरे ने अपने प्रेमी दीपक महिलेश्वर के साथ मिलकर पति देवेंद्र बनर्जी को मौत के घाट उतारने की साजिश रची थी। हत्या के लिए 4 लाख की सुपारी दी गई और सर्जिकल ब्लेड से निर्मम हत्या को अंजाम दिया गया। पुलिस ने मामले में महिला समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

3 सितंबर 2024 को ढेंका बाईपास रोड के पास एक अज्ञात शव मिलने की सूचना मिली थी, जिसकी जांच के दौरान मृतक की पहचान देवेंद्र बनर्जी के रूप में हुई। पुलिस ने जब गहराई से जांच की तो पत्नी का पति से लगातार विवाद होना सामने आया। 

पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है।पत्नी नैना ने अंततः अपना जुर्म कबूल किया और बताया कि उसने पति को रास्ते से हटाने के लिए प्रेमी और उसके दोस्तों की मदद ली। 

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/Gpd7UXjFxWk6mOz58tH1KS