भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से एक युवक के ट्रेन से अपहरण का मामला सामने आया है, जिसने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। गुलशन केंवट नामक युवक का अपहरण मेरठ रेलवे स्टेशन पर कुछ अज्ञात गुंडों द्वारा किया गया। घटना उस समय हुई जब गुलशन अपने बड़े भाई के साथ बिलासपुर से हरिद्वार की यात्रा पर था।
घटना को चार दिन बीत जाने के बाद भी, रेलवे पुलिस की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है, जिससे पीड़ित परिवार की परेशानी और बढ़ गई है। युवक के बड़े भाई ने एक वीडियो जारी कर छत्तीसगढ़ सरकार से मदद की गुहार लगाई है। विरेंद्र दुबे का कहना है कि अपहरण उनके सामने हुआ, लेकिन रेलवे पुलिस और यूपी पुलिस दोनों ही इस मामले में निष्क्रिय बनी हुई हैं।
वहीं, इस मामले ने सोशल मीडिया पर भी तूल पकड़ लिया है। वीरेंद्र दुबे ने ट्वीट करते हुए पुलिस और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा, "युवक के अपहरण की शिकायत चार दिन पहले की जा चुकी है, लेकिन न तो कोई कार्रवाई हुई है और न ही युवक का पता लगाया गया है। रेलवे और यूपी पुलिस पूरी तरह निष्क्रिय हैं।
पीड़ित परिवार का दर्द बढ़ता जा रहा है, और इस स्थिति में जल्द से जल्द न्याय की उम्मीद की जा रही है।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/Gpd7UXjFxWk6mOz58tH1KS

