भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छग , जशपुर जिले के कुनकुरी थाना क्षेत्र में एक खौफनाक घटना ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है। श्री नदी पुल के नीचे एक अज्ञात व्यक्ति की सिर कटी लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। यह भयावह दृश्य गुरुवार सुबह उस समय सामने आया, जब कुछ स्थानीय लोग पुल के पास पहुंचे और लाश की हालत देखकर चौंक गए।
मृतक का सिर और धड़ लगभग 50 मीटर की दूरी पर अलग-अलग पाए गए, जिससे इस घटना की गंभीरता और बढ़ गई है। अनुमान के अनुसार मृतक की उम्र करीब 40 साल के आसपास हो सकती है, लेकिन अभी तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है।
कुनकुरी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की शुरुआत कर दी है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। स्थानीय लोगों की मदद से मृतक की शिनाख्त की कोशिशें की जा रही हैं, परंतु अब तक कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है।
फिलहाल, इस रहस्यमयी हत्या की जांच में पुलिस जुटी हुई है और हर पहलू से इसे समझने का प्रयास कर रही है। इलाके में इस जघन्य अपराध के बाद दहशत का माहौल है, और लोग इस दर्दनाक घटना के पीछे के कारणों को जानने के लिए बेचैन हैं।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/Gpd7UXjFxWk6mOz58tH1KS

