CG : क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्यवाई ,रायपुर में हिमाचल से इंटरस्टेट ड्रग्स तस्करी का भंडाफोड़, हाई-प्रोफाइल ग्राहकों की 600 कॉलर लिस्ट का खुलासा...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छग , रायपुर में हाल ही में ड्रग तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ हुआ है, जिसमें हिमाचल प्रदेश के कुल्लू-मनाली से ड्रग्स की सप्लाई की जा रही थी। राजधानी पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त कार्रवाई में शातिर तस्कर आर्यन ठाकरे को गिरफ्तार किया गया, जिसके पास से 10 लाख रुपए की कोकीन बरामद की गई। इस गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने खुलासा किया कि यह नेटवर्क छत्तीसगढ़ के अलावा मध्यप्रदेश, पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों तक फैला हुआ है। 

इस ऑपरेशन में पुलिस को कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। आर्यन ठाकरे के मोबाइल से कई बड़े व्यापारियों, बिल्डर्स और अन्य प्रभावशाली व्यक्तियों के संपर्कों की जानकारी मिली है, जो ड्रग्स खरीदते थे। पकड़े गए तस्करों के पास 600 से अधिक लोगों के फोन नंबर मिले हैं, जिनकी जांच की जा रही है। पुलिस का मानना है कि ये नंबर ड्रग्स खरीदने वालों के हैं, और जल्द ही इनसे पूछताछ की जाएगी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह मामला एक इंटरनेशनल ड्रग्स नेटवर्क से भी जुड़ा हो सकता है, क्योंकि तस्करी का यह रैकेट अंतरराज्यीय होने के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय लिंक भी रखता है। पुलिस ने तस्करों से जुड़े इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को जब्त किया है और उनके बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक की जांच शुरू कर दी है। 

पिछले कुछ महीनों में रायपुर में कई हाई-प्रोफाइल ड्रग्स पार्टीज़ की खबरें आई हैं, जिसमें बड़े पैमाने पर ड्रग्स की सप्लाई होती थी। पुलिस का मानना है कि यह रैकेट इन्हीं पार्टियों में ड्रग्स की सप्लाई करता था। 

क्राइम ब्रांच के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मित्तल के अनुसार, यह केवल शुरुआत है। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी, और भी बड़े चेहरों का नाम सामने आ सकता है।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/Gpd7UXjFxWk6mOz58tH1KS