भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) द्वारा उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में लापरवाही करने वाले 68 शिक्षकों को ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है। यह कार्रवाई उन शिक्षकों पर की गई है, जिनके मूल्यांकन के कारण पुनर्मूल्यांकन के दौरान छात्रों के अंकों में असामान्य वृद्धि दर्ज की गई। इसमें खासतौर पर हिंदी विषय की उत्तर पुस्तिकाओं में 20 से 50 अंकों तक की वृद्धि पाई गई, जिसे मंडल ने गंभीर लापरवाही माना।
लगभग 10,000 छात्रों ने अपने अंकों की पुनर्गणना और पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन किया था, जिसके बाद यह मामला सामने आया। माशिमं ने 61 शिक्षकों को तीन साल के लिए और 7 शिक्षकों को पांच साल के लिए मंडल के किसी भी कार्य से वंचित कर दिया है। इसके अतिरिक्त, इन शिक्षकों के वार्षिक वेतन वृद्धि पर भी इसका असर पड़ेगा।
माशिमं ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में मूल्यांकन प्रक्रिया में इस तरह की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, ताकि छात्रों के साथ न्याय हो सके और शिक्षा की गुणवत्ता बरकरार रहे।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/Gpd7UXjFxWk6mOz58tH1KS

