CG : बंद कमरे की पीछे 75 साल के बुजुर्ग ने 55 साल की पत्नी की गला दबाकर की हत्या , रात भर शव के पास बैठा रहा फिर सुबह बेटे से कहा पुलिस को बुला लो...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : (छग) बिलासपुर जिले के रतनपुर क्षेत्र के कर्रा गाँव से एक बेहद हैरान करने वाली घटना सामने आई है जहाँ गांव के 75 वर्षीय वृद्ध ने बुधवार की रात अपनी 55 वर्षीय पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद वह पूरी रात पत्नी के शव के पास बैठा रहा। 

सुबह कमरे से बाहर नहीं आने पर जब उसके बेटे ने उसे आवाज लगाई तो उसने पुलिस को बुलाने के लिए कहा फिर कुछ सोच कर कहा उसने अपनी पत्नी को मार दिया गया। पुलिस पहुंची तो उसने कमरे का दरवाजा खोला। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया| पंचनामा के बाद शव को pm के लिए भेज दिया गया|

75 वर्षीय काशीदास और उनकी पत्नी पुनिता ने बुधवार रात को एक साथ खाना खाया। रात के खाने के बाद दोनों वापस अपने कमरे में गए और सो गए। यहां उनका बेटा कृष्णा और बहू रात को खाना खाने के बाद अपने कमरे में सो रहे थे। गुरुवार की सुबह जब कृष्ण कुमार उठे तो उनके पिता का कमरा बंद था.

उनकी मां पुनिता रोज सुबह जल्दी उठ जाती थीं. जब काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो कृष्ण कुमार ने बाहर से आवाज दी। तब कासीदास ने अपनी पत्नी को मारने की बात कही। उन्होंने अपने बेटे से पुलिस को बुलाने के लिए कहा। जब लड़के ने दरवाज़ा खोलने की कोशिश की तो बूढ़े ने मना कर दिया. आख़िरकार लड़के ने पुलिस को सूचना दी कि उसकी माँ की हत्या कर दी गई है।हालाँकि वृद्ध ने हत्या क्यों की इसका स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है|

इसी क्रम में रतनपुर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस बुजुर्ग को दरवाजा खोलने के लिए मनाने में कामयाब रही। इसके बाद बुजुर्ग को गिरफ्तार कर पुलिस स्टेशन ले जाया गया। यहां ग्रामीणों की मौजूदगी में शव का पंचनामा किया गया। शुरुआती जांच में पता चला कि पारिवारिक विवाद के चलते बुजुर्ग ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या की है| इस घटना के बाद इलाके सभी स्तब्ध है व बुजुर्ग द्वारा इस तरह का खौफनाक कदम उठाने की बात चर्चा का विषय बना हुआ है|

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/Gpd7UXjFxWk6mOz58tH1KS