CG : गर्ल्स गैंग की स्कूल में बर्थ डे सेलिब्रेशन के नाम बीयर पार्टी , रील बनाकर सोशल मिडिया पर की साझा , विडियो वायरल होने पर मामले का हुआ खुलासा , शिक्षा विभाग में हड़कंप....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मस्तूरी ब्लॉक स्थित शासकीय हाई स्कूल भटचौरा में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां छात्राओं द्वारा क्लासरूम में बियर पार्टी करने का वीडियो वायरल हो गया है। यह वीडियो खुद छात्राओं ने ही रिकॉर्ड कर इंटरनेट पर साझा किया, जिससे स्कूल प्रशासन और शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।

29 जुलाई की इस घटना के वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ छात्राएं बर्थडे पार्टी मना रही हैं और बियर की बोतलों से गिलासों में बियर डाल रही हैं। वीडियो में करीब सात से आठ डिस्पोजल गिलासों में बियर रखी हुई दिखती है। इस वीडियो के वायरल होते ही पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

वीडियो को देखकर अधिकारियों ने स्कूल प्रबंधन को सूचित किया, लेकिन प्रारंभिक तौर पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। हालांकि, जब शिक्षा विभाग की जांच टीम मौके पर पहुंची, तो उन्हें एक और चौंकाने वाली घटना देखने को मिली—एक छात्र उनके सामने सिगरेट पीता हुआ स्कूल परिसर से बाहर आता दिखा। इससे टीम भी हैरान रह गई।

जिला शिक्षा अधिकारी टीआर साहू ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत जांच के आदेश दिए हैं। ब्लाक शिक्षा अधिकारी (बीईओ) और ब्लाक संसाधन समन्वयक (बीआरसी) को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है, जो इस पूरे मामले की जांच करेंगे और आगे की कार्रवाई करेंगे।

इस घटना ने न केवल छात्रों की अनुशासनहीनता को उजागर किया है, बल्कि स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों की जिम्मेदारी पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सवाल यह है कि ऐसी गतिविधियां स्कूल के भीतर कैसे संभव हुईं और इस पर समय रहते क्यों कोई कदम नहीं उठाया गया?

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/Gpd7UXjFxWk6mOz58tH1KS