CG : नगर पालिका अध्यक्ष के पति द्वारा गाय पर गोलीबारी: आदतन अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, इलाके में तनाव...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छग , बलरामपुर जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां नगर पालिका अध्यक्ष सुंदरमणि मिंज के पति परम मिंज पर खेत में घूम रही एक गाय को गोली मारने का आरोप है। पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, परम मिंज ने एयर गन से गाय पर चार-पांच राउंड फायर किए, जिससे गाय गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल गाय को तुरंत पशु चिकित्सालय भेजा गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

इस घटना से इलाके में भारी आक्रोश फैल गया है, क्योंकि गाय को मारना न केवल धार्मिक बल्कि भावनात्मक रूप से भी संवेदनशील मुद्दा है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ बीएनएस 325 की धारा के तहत कार्रवाई की गई है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा है।

खास बात यह है कि परम मिंज पहले भी कई अपराधों में शामिल रहा है और उसे आदतन अपराधी माना जा रहा है। यह घटना न केवल कानूनी रूप से गंभीर है, बल्कि समाज में बेजुबानो के प्रति असंवेदनशीलता को भी उजागर करती है|

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/Gpd7UXjFxWk6mOz58tH1KS