CG : बेहद दुःखद घटना , तीज पर्व के लिए बहन को लाने निकले दो भाइयों की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत, हादसा इतना भयावह था की भेजा निकलकर कई फीट दूर तक बिखर गया...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई। यह हादसा नेशनल हाइवे पर कोड़ो हरदी मोड़ के पास हुआ, जब दोनों भाई, दयालु ध्रुव और गजेंद्र ध्रुव, अपनी बहन को (हरतालिका पर्व ) तीजा के लिए ससुराल से लाने जा रहे थे। नगरी के निवासी ये युवक बाइक पर सवार थे और गरियाबंद की ओर बढ़ रहे थे, तभी एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भयानक थी कि दोनों भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के कारण उनके सिर के चिथड़े उड़ गए और भेजा कई फीट दूर तक बिखर गया। इस दुखद घटना के बाद स्थानीय कोतवाली पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है, लेकिन टक्कर मारने वाले वाहन का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। 

इस दर्दनाक घटना ने पूरे नगरी इलाके को शोक में डाल दिया है, और पीड़ित परिवार गहरे सदमे में है। पुलिस द्वारा हादसे की विस्तृत जांच की जा रही है ताकि दोषी वाहन चालक को जल्द से जल्द पकड़कर सजा दिलाई जा सके।

यह विचार करना भी हृदयविदारक है कि जिस बहन के लिए दयालु और गजेंद्र ध्रुव अपने घर से निकले थे, वही बहन अब अपने दोनों भाइयों को हमेशा के लिए खो चुकी है। तीज पर्व, जो आमतौर पर खुशियों और परिवार के पुनर्मिलन का अवसर होता है|

 इस बहन के लिए कभी न भूलने वाला एक गहरा आघात बन गया है।इस हादसे ने न केवल एक परिवार को, बल्कि पूरे समुदाय को झकझोर कर रख दिया है। यह घटना सभी के लिए एक ऐसी याद बन गई है, जिसे भुला पाना बेहद मुश्किल होगा।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/Gpd7UXjFxWk6mOz58tH1KS