CG : मुख्यमंत्री निवास में तीजा-पोरा तिहार की धूम , कारीगरो ने मौके पर महिलाओ को बनाकर दी नाप की चूड़ियाँ साथ ही महतारी वंदन योजना की सातवीं किश्त जारी...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री निवास में तीजा-पोरा तिहार का आयोजन बड़े धूमधाम से किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उनकी पत्नी कौशल्या साय ने छत्तीसगढ़ की पारंपरिक रस्मों का पालन करते हुए मिट्टी के बैल (बइला) को रस्सी से बांधकर खींचा। डिप्टी मुख्यमंत्री अरुण साव और महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भी इस पारंपरिक आयोजन में हिस्सा लिया। 

मुख्यमंत्री निवास में आयोजित इस उत्सव में तीन हजार महिलाओं को आमंत्रित किया गया था, लेकिन भीड़ इतनी बढ़ गई कि प्रशासन को प्रवेश रोकना पड़ा और गेट बंद करना पड़ा। इस विशेष मौके पर मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ की 70 लाख महिलाओं को महतारी वंदन योजना की सातवीं किश्त के रूप में 1-1 हजार रुपए का वितरण किया। इसके साथ ही उन्होंने पोषण माह 2024 की शपथ दिलाई, जिसमें बच्चों के सही खान-पान पर जोर दिया गया।

महिलाओं के लिए विशेष रूप से छत्तीसगढ़ी व्यंजन तैयार किए गए थे, जिसमें करेला चना, खेकशी, कढ़ाई पनीर, आलू मटर टमाटर, कढ़ी पकौड़ा, दाल फ्राई, चावल, रोटी, पूड़ी, देहाती बड़ा, आलू चाप, मिर्ची पकौड़ा, गुलाब जामुन, बेसन बर्फी जैसे लजीज पकवान शामिल थे। 

मुख्यमंत्री निवास में तीजा-पोरा तिहार का यह आयोजन न केवल छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर को संजोए रखने का प्रयास है, बल्कि महिलाओं के सशक्तिकरण और उनके सम्मान को बढ़ाने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है।

मुख्यमंत्री निवास में तीजा-पोरा तिहार का यह भव्य आयोजन महिलाओं के लिए एक विशेष अवसर बन गया। यहां पहुंची हर महिला का स्वागत पारंपरिक तरीके से किया गया, और उन्हें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा विशेष उपहार भी दिए गए। इस मौके पर कारीगरों द्वारा महिलाओं की नाप के अनुसार लाख की चूड़ियां तैयार करवाई गईं, जो उन्हें मुख्यमंत्री की ओर से भेंट की गईं।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/Gpd7UXjFxWk6mOz58tH1KS