भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर छत्तीसगढ़ के मदिरा प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। अब उन्हें चुनने की आज़ादी मिलेगी, क्योंकि 11 सितंबर से सभी ब्रांड्स की शराब बाज़ार में उपलब्ध होने जा रही है। पिछले पांच सालों से राज्य में शराब की अच्छी क्वालिटी और ब्रांड्स की कमी के कारण लोग नाखुश थे। महंगे दामों पर लो-क्वालिटी शराब पीने के अलावा उनके पास कोई विकल्प नहीं था। खासकर मिडिल और हायर रेंज की शराब का मिलना मुश्किल हो गया था, जिससे शराब के शौकीन नागपुर और मध्य प्रदेश जैसे दूसरे राज्यों से अपनी पसंदीदा ब्रांड मंगवाने को मजबूर हो गए थे।
सरकार की नई नीति
मिडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हाल ही में छत्तीसगढ़ सरकार ने शराब वितरण व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। नई सरकार के सत्ता में आने के बाद जुलाई में पुरानी व्यवस्था को बहाल करते हुए लायसेंसी सिस्टम समाप्त कर दिया गया। इसके तहत अब छत्तीसगढ़ ब्रेवरेज कॉरपोरेशन को शराब खरीदने की जिम्मेदारी दी गई है। इस नई पहल से शराब की ब्रांड और उपलब्धता की समस्या खत्म हो जाएगी।
सरकार ने आईएएस अधिकारी श्याम धावड़े को बस्तर कमिश्नर से हटाकर ब्रेवरेज कॉरपोरेशन की कमान सौंपी है। धावड़े के मुताबिक, 34 शराब कंपनियों के साथ एग्रीमेंट किया गया है और 20 लाख पेटियों का ऑर्डर पहले ही दिया जा चुका है। अब छत्तीसगढ़ की सभी शराब दुकानों में अंग्रेजी शराब की सभी रेंज और ब्रांड्स आसानी से मिलेंगी।
10 से 15 सितंबर के बीच छत्तीसगढ़ में शराब की उपलब्धता और ब्रांड की कमी पूरी तरह खत्म हो जाएगी। इससे न केवल स्थानीय ग्राहक खुश होंगे, बल्कि मिडिल और लोअर क्लास के लोगों को भी अपनी पसंदीदा शराब चुनने का मौका मिलेगा। इस नई नीति से छत्तीसगढ़ के शराब बाज़ार में बड़ा बदलाव आएगा और स्थानीय शराब प्रेमियों के पास अब बेहतर विकल्प होंगे।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/Gpd7UXjFxWk6mOz58tH1KS

