CGPSC राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2023 के परिणाम घोषित : 703 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए चयनित, 17 सेवाओं के 242 पदों पर भर्ती की ओर अगला कदम...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2023 का परिणाम घोषित कर दिया है, जिसमें 703 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए चयनित किया गया है। प्रारंभिक परीक्षा के बाद मुख्य परीक्षा में 3597 उम्मीदवारों ने भाग लिया था, जिनमें से ये 703 प्रतिभागी अंतिम दौर की ओर बढ़ेंगे।

इस भर्ती प्रक्रिया का उद्देश्य 17 सेवाओं के अंतर्गत 242 पदों को भरना है। पिछले साल जारी विज्ञापन के बाद, प्रारंभिक परीक्षा 11 फरवरी 2024 को आयोजित की गई थी, जिसमें 1.58 लाख से अधिक परीक्षार्थियों ने भाग लिया। 

मुख्य परीक्षा 24 से 27 जून 2024 के बीच आयोजित की गई, जिसमें सफल उम्मीदवारों को अब साक्षात्कार का सामना करना होगा।इस परिणाम का बेसब्री से इंतजार करने वाले उम्मीदवार CGPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/Gpd7UXjFxWk6mOz58tH1KS