छग : रायगढ़ में कला की दुनिया का बड़ा उत्सव: कलेक्टर ने दिया CM को निमंत्रण , चक्रधर समारोह में होगी हेमा मालिनी की नृत्य प्रस्तुति...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छग, रायगढ़ के कलेक्टर कार्तिकेय गोयल और एसपी दिव्यांग पटेल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को 39वें चक्रधर समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया। यह विशेष समारोह 7 से 16 सितंबर तक रायगढ़ के रामलीला मैदान में आयोजित होगा।

इस वर्ष के चक्रधर समारोह की शुरुआत पद्मश्री हेमा मालिनी की नृत्य नाटिका 'राधा रासबिहारी' से होगी, और समापन समारोह में डॉ. कुमार विश्वास अपनी कविताओं से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगे। समारोह का आयोजन हर दिन शाम 6 बजे से होगा।

इस 10 दिवसीय कला महोत्सव में कला जगत के कई मशहूर कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। चक्रधर समारोह का मंच कला प्रेमियों के लिए एक विशिष्ट पहचान रखता है और इसे कला जगत में विशेष स्थान प्राप्त है।

हेमा मालिनी, जिनकी पहचान भारतीय सिनेमा के साथ-साथ एक प्रतिभाशाली भरतनाट्यम नर्तकी के रूप में भी है, इस समारोह में अपनी कला का प्रदर्शन करेंगी। वे भारतीय कला और संस्कृति को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण योगदान के लिए प्रसिद्ध हैं। उनकी भरतनाट्यम की प्रस्तुति दर्शकों को अपने उत्कृष्ट एक्सप्रेशंस और कला कौशल से प्रभावित करेगी।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/Gpd7UXjFxWk6mOz58tH1KS