लोहारीडीह हिंसा मामले में महिला आयोग की कड़ी कार्रवाई: कैदियों से दुर्व्यवहार पर स्वत: संज्ञान, DGP को पत्र, अध्यक्ष किरणमयी नायक करेंगी दुर्ग जेल का दौरा...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर,  छत्तीसगढ़ के लोहारीडीह हिंसा मामले में दुर्ग जेल में कैदियों के साथ हुए दुर्व्यवहार पर राज्य महिला आयोग ने स्वत: संज्ञान लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। जेल में बंद आरोपियों के साथ कथित दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर महिला आयोग की अध्यक्ष, डॉ. किरणमयी नायक, शनिवार को दुर्ग जेल का दौरा करेंगी और कवर्धा की महिलाओं से मुलाकात करेंगी। इस मामले को लेकर आयोग ने पुलिस महानिदेशक (DGP) को पत्र भी जारी किया है।

मिडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जेल में बंद आरोपी प्रशांत साहू की मौत के बाद राज्य में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। प्रशासन पर कैदियों के साथ बर्बरता करने के आरोप लग रहे हैं, जबकि सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है| जिसके बाद महिला आयोग ने इस गंभीर मुद्दे पर स्वत: संज्ञान लेते हुए कदम उठाया है।  

महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक द्वारा इस दौरे के बाद, मामले में और भी अहम जानकारियों का खुलासा हो सकता है| 

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/Gpd7UXjFxWk6mOz58tH1KS