अपनी नज़रों से दिखाएं छत्तीसगढ़ की अनकही खूबसूरती: छग सरकार की अपनी यात्रा, अपनी कहानी #ExperienceChhattisgarh अभियान में भाग लेकर जीतें 51000 रूपये का आकर्षक पुरस्कार...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ सरकार ने हाल ही में मुख्यमंत्री साय के ऑफिसियल x अकाउंट पर यह जानकारी साझा की है जहां पर “अपनी यात्रा, अपनी कहानी - Experience Chhattisgarh” अभियान की शुरुआत की जा रही है। इस पहल का उद्देश्य प्रदेश की अद्वितीय संस्कृति, प्राकृतिक सौंदर्य और समृद्ध धरोहर को लोगों के साथ साझा करना है। इस अनोखी प्रतियोगिता में भाग लेने वाले लोग अपने द्वारा अनुभव किए गए छत्तीसगढ़ की खूबसूरती को रील्स और शॉर्ट वीडियो के रूप में प्रस्तुत करेंगे, जिसे दुनिया भर में देखा और सराहा जाएगा।

कैसे लें भाग?

इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए इच्छुक प्रतिभागी को बस दिए गए लिंक ([फॉर्म लिंक](https://forms.gle/byLNdHUVNL7PK2YM8)) पर जाकर या QR कोड को स्कैन करके अपना पंजीकरण करना होगा। इसके बाद, वे छत्तीसगढ़ की यात्रा के दौरान लिए गए वीडियो या रील्स को सोशल मीडिया पर #ExperienceChhattisgarh के साथ पोस्ट कर सकते हैं।

पुरस्कारों की झलक

इस अभियान के अंतर्गत दिए जाने वाले पुरस्कार काफी आकर्षक हैं:

- प्रथम पुरस्कार :  रूपये 51,000

- द्वितीय पुरस्कार : रूपये 31,000

- तृतीय पुरस्कार : रूपये 21,000

- इसके अलावा, 10 प्रतिभागियों को रूपये 5,000 के सांत्वना पुरस्कार भी दिए जाएंगे।

क्यों है ये अभियान खास?

इस प्रतियोगिता का उद्देश्य केवल पुरस्कार नहीं है, बल्कि यह छत्तीसगढ़ की छिपी हुई प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध संस्कृति और विरासत को एक नए दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने का एक प्रयास है। इसके तहत प्रदेश के विभिन्न अनछुए कोनों से लेकर प्रसिद्ध स्थलों तक की कहानियां और अनुभव सामने आएंगे, जो न केवल देश बल्कि पूरी दुनिया के लोगों को छत्तीसगढ़ की ओर आकर्षित करेंगे।

इस अभियान का संदेश भी यही है कि “आपकी नज़रों से दुनिया देखेगी छत्तीसगढ़ की खूबसूरती।” तो अगर आपने छत्तीसगढ़ की किसी यात्रा का अनुभव किया है, तो इसे दुनिया के साथ साझा करने का यह एक सुनहरा अवसर है।

अब आपकी बारी है! अपने कैमरे या मोबाइल के जरिए इस राज्य की अनमोल धरोहर को कैद करें और अपनी कहानी को दुनिया के सामने लाएं।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/Gpd7UXjFxWk6mOz58tH1KS