भिलाई में पार्षद के बेटे पर आरोप: इंजीनियर से बदसलूकी की FIR के पांच दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं, निगम अधिकारियों ने किया धरना

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई नगर निगम में कांग्रेस पार्षद सुभद्रा सिंह के बेटे रॉबिन सिंह और उसके दोस्त भास्कर दुबे के खिलाफ एक गंभीर मामला सामने आया है। एफआईआर दर्ज होने के बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से निगम अधिकारियों का आक्रोश फूट पड़ा है। अधिकारियों ने नगर निगम कार्यालय के सामने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया और चेतावनी दी कि अगर जल्द गिरफ्तारी नहीं होती तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

30 अक्टूबर 2024 को, रॉबिन सिंह और भास्कर दुबे ने भिलाई नगर निगम के जोन 5 कार्यालय में प्रभारी सहायक अभियंता दीपक देवांगन के साथ गंभीर दुर्व्यवहार किया। आरोप है कि उन्होंने कार्यालय में घुसकर गाली गलौज की, सरकारी दस्तावेज फाड़े और जान से मारने की धमकी दी। इस घटना के बाद एफआईआर दर्ज की गई, लेकिन पांच दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं हुई है।

इस मुद्दे को लेकर निगम के अधिकारी और कर्मचारी संगठनों ने पुलिस की निष्क्रियता पर विरोध जताया है। अधिकारी शरद दुबे ने बताया कि स्वायत्त शासी कर्मचारी महासंघ और सम्मर्ध भारतीय मजदूर संघ के द्वारा धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया है और उन्होंने दुर्ग एसपी से दोषियों की त्वरित गिरफ्तारी की मांग की है।

पुलिस द्वारा गैर-जमानती धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की खोजबीन कर रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है। 

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/Gpd7UXjFxWk6mOz58tH1KS