भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग के अंजोरा चौकी क्षेत्र में एक खौफनाक सड़क दुर्घटना घटी, जब एक कोरियर कंटेनर पलट गया। घटना उस समय हुई जब महिंद्रा फ्यूरो कंटेनर (क्रमांक एमएच-04 एलई 8505) रायपुर की ओर जा रहा था, जिसमें ड्राइवर राजू अंसारी और उनके साथ दूसरा ड्राइवर सकील अंसारी सवार थे। महाराष्ट्र के भिवंडी से कंटेनर में कोरियर पार्सल लोड कर यह ट्रक रायपुर के लिए निकला था।
दुर्घटना का मुख्य कारण एक अन्य कंटेनर (क्रमांक आरजे-06 जीडी 0344) का चालक था, जिसने लापरवाहीपूर्वक अपने वाहन को पीछे से ठोकर मार दी। टाटा कंटेनर के चालक भैरो सिंह ने नशे की हालत में वाहन चला रहा था, जिससे महिंद्रा कंटेनर अनियंत्रित होकर पलट गया।
हालांकि, ड्राइवर राजू अंसारी और उनके सहयोगी सकील अंसारी ने किसी तरह अपनी जान बचाई और बाहर निकले।जब उन्होंने ठोकर मारने वाले कंटेनर चालक से बात की, तो पता चला कि वह नशे में धुत था। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया।
पुलगांव थाना में आरोपी भैरो सिंह के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 और बीएनएस की धारा 281 के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह घटना लापरवाहीपूर्ण ड्राइविंग और नशे की वजह से होने वाली दुर्घटनाओं की एक और मिसाल है।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/Gpd7UXjFxWk6mOz58tH1KS

