भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छग , कांकेर, छत्तीसगढ़ में नक्सल गतिविधियों के खिलाफ राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की कार्रवाई एक बार फिर सुर्खियों में है। कांकेर जिले के नक्सल प्रभावित आमाबेड़ा क्षेत्र में एनआईए की टीम ने चार अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की है। इस बार की छापेमारी ने तब खास ध्यान आकर्षित किया जब एजेंसी ने एक स्थानीय पत्रकार के निवास पर भी दस्तक दी।
सुबह से ही चल रही इस बड़ी कार्रवाई के दौरान जिला पुलिस भी NIA के साथ मौजूद रही। हालांकि, अब तक जांच से जुड़ी कोई विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है, लेकिन सूत्रों का मानना है कि छापेमारी के दौरान बड़े खुलासे हो सकते हैं। इस मामले से जुड़ी जांच अभी भी जारी है, और स्थानीय जनता में इस विषय पर उत्सुकता बनी हुई है कि आखिरकार कौन-सा बड़ा राज़ सामने आने वाला है।
NIA की यह कार्रवाई नक्सलवाद के खिलाफ केंद्र सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का हिस्सा है। छत्तीसगढ़ के विभिन्न नक्सल प्रभावित इलाकों में समय-समय पर ऐसी छापेमारी होती रही है, लेकिन इस बार एक पत्रकार का नाम आने से यह मामला और भी संवेदनशील हो गया है।
देखना होगा कि आने वाले समय में इस छापेमारी से जुड़े और कौन से नए तथ्य उभर कर सामने आते हैं और यह किस दिशा में आगे बढ़ती है।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/Gpd7UXjFxWk6mOz58tH1KS

