OYO रूम में हुआ 7 साल के अवैध संबंधो का क़त्ल : महिला ने जिस प्रेमी के लिए पति और बच्चे को छोड़ा उसी ने ले ली उसकी जान...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़  : यूपी , प्रयागराज के सोरांव क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक 30 वर्षीय विवेक ने अपनी शादीशुदा प्रेमिका सुमन की हत्या कर दी। घटना की जानकारी के मुताबिक, विवेक और सुमन राम जानकी गेस्ट हाउस OYO होटल में रुके हुए थे। 

होटल के कमरे में किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद विवेक ने सुमन को उसके दुपट्टे से फांसी लगाकर हत्या कर दी। इसके बाद विवेक खुद ही पुलिस स्टेशन पहुंचा और सरेंडर कर दिया। 

विवेक ने पुलिस को बताया कि सुमन की शादी 16 साल पहले रामआसरे से हुई थी और उनके दो बच्चे भी हैं। सुमन पिछले दो साल से अपने मायके में रह रही थी। विवेक ने यह भी दावा किया कि वह पिछले सात साल से सुमन के साथ रिलेशन में था|

लेकिन हाल ही में सुमन उसे ब्लैकमेल कर रही थी, जिस वजह से विवाद बढ़ गया और हत्या की घटना घटित हुई। विवेक का कहना है कि सुमन का ब्लैकमेलिंग और धमकियाँ उसकी जिंदगी को नर्क बना चुकी थींइस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विवेक को हिरासत में ले लिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/Gpd7UXjFxWk6mOz58tH1KS