भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : पटना में 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर पीएम नरेंद्र मोदी का 74वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस खास दिन को और भी खास बनाने के लिए, बिहार बीजेपी के कार्यकर्ता और प्रशंसक कृष्ण कुमार कल्लू ने एक अनोखा तरीका अपनाया। उन्होंने पीएम मोदी की तस्वीर को भगवान विश्वकर्मा के रूप में सजाया और फिर उसे दूध से नहलाया।
इस विशेष आयोजन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पटना के विद्यापति मार्ग स्थित वेद विद्यालय में आयोजित इस पूजा-अर्चना के दौरान, मोदी जी की तस्वीर को दूध से अभिषेक किया गया और मंत्रोच्चारण के साथ पूजा की गई। कृष्ण कुमार कल्लू ने इस मौके पर कहा कि नरेंद्र मोदी आधुनिक भारत के भगवान विश्वकर्मा हैं और मेरे लिए वही विश्वकर्मा है |
इस तरह के अभिनव उत्सव ने पीएम मोदी के जन्मदिन को एक नई परिभाषा दी और इसे लेकर देशभर में चर्चा का माहौल बन गया।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/Gpd7UXjFxWk6mOz58tH1KS

